
दुनियाभर की मशहूर हस्तियां इस समय सोशल मीडिया पर वायरल ऑरा फार्मिंग ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर जारी इस ट्रेंड से भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल भी जुड़ गए हैं। भारतीय स्टार क्रिकेटर ने इसका वीडियो शेयर किया है, जोकि जमकर वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार यादव और श्रेयंका पाटिल ऑरा फार्मिंग ट्रेंड में शामिल
हाल ही में चोट के बाद सर्जरी कराने वाले भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव इन दिनों बेंगलुरु स्थित जिम में फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं। इस बीच स्टार बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
जिसमें वह महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल के साथ सोशल मीडिया पर जारी ऑरा फार्मिंग ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियों में जहां श्रेयंका पाटिल कार्ट चलाती नजर आ रहे हैं। वहीं सूर्या कार्ट में डांस करते नजर आ रहे हैं। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, 17 साल की लकड़ी ने लगाया बलात्कार का आरोप
क्या है ऑरा फार्मिंग ट्रेंड?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इंडोनेशियाई लड़का नाव के सामने खड़े होकर हाथों की ज़िग-ज़ैग हरकतें करता हुआ नजर आ रहा था। यह लड़का अपनी मस्ती में इतना मशहूर हो गया कि सोशल मीडिया पर इसे "ऑरा फार्मिंग" का नाम दिया जाने लगा।
WPL में चोटिल हुई थी श्रेयंका
गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टरा स्पिनर श्रेयंका पाटिल महिला प्रीमियर लीग 2025 से पहले चोटिल हो गई थी। इस वजह से वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाई थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए में चुना गया था। हालांकि वहां वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाई जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अभी वह एनसीए में अपने फिटनेस पर काम कर रही है।