greatest moments of virat kohli s test career

Credit: BCCI

Virat Kohli’s biggest Test records: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार, 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 वर्षीय कोहली ने 14 बरस पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था। कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मुकाबलों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए है। जिसमें 30 शतक और 7 दोहरे शतकीय पारियां शामिल है। इस आर्टिकल में हम विराट कोहली के टेस्ट करियर के पांच अद्भुत रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालेंगे। 

विराट कोहली के करियर के पांच अद्भुत टेस्ट रिकॉर्ड 

1. भारत के लिए सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी

virat kohli best test innings

विराट कोहली ने अपने 14 बरस के टेस्ट करियर में खेले गए 123 मैचों में 9230 रन बनाए हैं। जिसमें 30 शतक और 7 दोहरे शतक शामिल है। कोहली भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक है। कोहली इस मामले में भारत के सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों से आगे हैं। कोहली ने 2016 में ही चार सीरीज में चार दोहरे शतक जड़े थे। यह उनके टेस्ट करियर का सबसे बेहतरीन साल था। 

2. भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक टेस्ट रन 

भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक टेस्ट रन

विराट कोहली के नाम 68 टेस्ट मुकाबलों में कप्तान के तौर पर 54.08 की औसत से 5864 रन दर्ज है। ऐसे में कोहली टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए बतौर कप्तान भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। 

3. भारतीय कप्तान के तौर पर सर्वाधिक टेस्ट जीत 

बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत

विराट कोहली ने 2014 से 2022 तक भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत ने उनकी कप्तानी में 40 टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज की। ऐसे में विराट कोहली 58.82 जीत प्रतिशत के साथ इस मामले में भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी, सौरव गांगुली समेत कई दिग्गज भारतीय कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। 

4. ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी 

2016 में सर्वाधिक टेस्ट दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में 7 शतकीय पारियों के साथ सर्वाधिक शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। विराट कोहली ने 2011 से 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया में 18 मुकाबले खेले हैं। जिनमें 46.72 की औसत से 1542 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां आई है। साथ ही 169 रन कोहली का ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट स्कोर रहा है। कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक BGT 2024-25 में खेले गए पर्थ टेस्ट में जड़ा था।

5. सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान 

115 बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2014

2014 से 2022 के बीच भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले विराट कोहली 20 शतकीय पारियों के साथ भारतीय कप्तान के तौर पर सर्वाधित शतक जड़ने वाले खिलाड़ी है। कोई दूसरा भारतीय कप्तान इस मामले में विराट कोहली के आस-पास भी नहीं है।