mohammad kaif side by side with msd in csk jersey sportstiger

BCCI ने  इस महीने की शुरुआत में IPL 2025 संस्करण के लिए नए रिटेंशन नियमों की घोषणा की जिसमें कुछ दिलचस्प बदलाव देखे गए। इनमे से एक नियम ने सभी को आकर्षित किया। जोकि  एक अनकैप्ड खिलाड़ी से सम्बंधित नियम था। जिसमे उन सभी भारतीय खिलाड़ियों को जो रिटायर हो चुके हैं, या जिन्होंने पिछले पांच या अधिक वर्षों में भारत का की ओर से नहीं खेल है, उन्हें अनकैप्ड माना है। लोगों का मानना है कि यह नियम विशेष रूप से एमएस धोनी के लिए लाया गया है। इस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान सामने आया है।

धोनी के कारण रिटेंशन नियमों में बदलाव पर क्या बोले कैफ 

BCCI द्वारा हाल ही में जारी किये गए नए  रिटेंशन नियमों के बाद से माना जा रहा है कि यह नियम  चेन्नई  सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को फिर से  अनकैप्ड  खिलाड़ी के तौर पर खिलाने के लिए लागू किया गया है। गौरतलब है कि 2019 के वनडे विश्व कप में भारत के लिए आखिरी बार खेलने के बाद, धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल में उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनी हुई है। यह नियम सीएसके को उन्हें 4 करोड़ रुपये में बनाए रखने की अनुमति देता है।

इस पर स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, कहा कि  "हमें एमएस धोनी को फिर से खेलते हुए देखने को मिलेगा। वह फिट है, वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहा है और विकेट  के पीछे भी अच्छा है। जब तक वह खेलना चाहते हैं, नियम बदलते रहेंगे। आपको नियमों को बदलना होगा, या आप जो चाहें करें, अगर एमएस धोनी खेलना चाहते हैं तो उन्हें खेलने दें, वह सीएसके के लिए एक बड़े खिलाड़ी और मैच विजेता हैं।"

उन्होंने आगे  कहा, "अगर वह फिट है और अच्छा खेल रहा है तो क्यों नहीं? धोनी खुद कहते हैं कि उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि वह वही करेंगे जो टीम प्रबंधन चाहेगा। हां, उन्हें 4 करोड़ रुपये में बनाए रखना थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन आपके पास उन्हें बनाए रखने का मौका है।"