
3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर आईपीएल के 18 बरसों के इतिहास में अपना पहला खिताब जीत लिया है। इस टीम की जीत के साथ ही आईपीएल में तीन साल के बाद कोई नया चैंपियन मिला है। आखिरी बार गुजरात टाइटंस ने 2022 में खिताब अपने नाम किया था।
सूर्यकुमार यादव बने आईपीएल 2025 के मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी
आईपीएल में मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी का ऑवार्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पूरे सीजन अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की हो। आईपीएल के 18वें संस्करण में कई खिलाड़ियों ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया तो कई खिलाड़ियों ने गेंद के साथ कमाल की गेंदबाजी की थी। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का सफर क्वालीफायर 2 तक रहा। जिसमें स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव की शानदार भूमिका रही।
सूर्या ने पूरे सीजन खेले गए 16 मुकाबलों में 717 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर रहे हैं। हालांकि सुर्या आईपीएल 2025 में 320.5 अंकों के साथ मोस्ट वेल्यूबल खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे सीजन 69 चौके और 38 छक्के जड़े हैं साथ ही 6 कैच लपके हैं। इस लिस्ट में उनके अलावा साई सुदर्शन 311.0 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं यशस्वी जायसवाल 273.0 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। सूर्या को यह अवॉर्ड जीतने के साथ साथ 10 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर की लिस्ट:
क्र.सं. | खिलाड़ी | पॉइंट्स | मैच | विकेट |
डॉट |
4s | 6s | कैच | रन-आउट | स्टंपिंग |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 320.5 | 16 | 0 | 0 | 69 | 38 | 6 | 0.0 | 0 | |
2 |
साई सुदर्शन (GT) |
311.0 | 15 | 0 | 0 | 88 | 21 | 7 | 0.0 | 0 |
3 |
यशस्वी जायसवाल (RR) |
273.0 | 14 | 0 | 0 | 60 | 28 | 10 | 0.0 | 0 |
4 |
निकोलस पूरन (LSG) |
272.5 | 14 | 0 | 0 | 45 | 40 | 8 | 0.0 | 0 |
5 |
मिचेल मार्श (LSG) |
272.0 | 13 | 0 | 0 | 56 | 37 | 1 | 0.0 | 0 |