
Credit: BCCI/IPL
3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर आईपीएल इतिहास का अपना पहला खिताब जीत लिया है। यह जीत आईपीएल इतिहास के लिए भी काफी खास है। इस जीत के साथ तीन साल बाद टूर्नामेंट में एक नया चैंपियन देखने को मिला है। आखिरी बार गुजरात टाइंट्स ने 2022 में बतौर नए विजेता खिताब अपने नाम किया था।
पूरे सीजन में कई खिलाड़ियों ने बल्ले के साथ साथ गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया है। RCB के नए चैंपियन बनने के साथ, गुजरात टाइटन्स (GT) के साई सुदर्शन ने इस सीजन अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर सर्वाधिक रन बनाते हुए ऑरेंज कैप हासिल की है।
साई सुदर्शन ने 759 रनों के साथ IPL 2025 में अपने नाम की ऑरेंज कैप
आईपीएल में ऑरेंज कैप सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है। इसके अलावा इसके लिए कोई जरुरी शर्त नहीं है।आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 की स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। अपने पूरे सीज़न में उन्होंने छह पचास से ज़्यादा स्कोर बनाए, साथ ही एक शतक भी जड़ा है।
इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 108 रन था जो 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ़ आया था, जब गुजरात टाइटंस ने अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी। जीटी की जीत में उनकी पारी अहम साबित हुई और उन्होंने केएल राहुल के शानदार शतक को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाते हैं।
IPL 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:
क्र. सं |
खिलाड़ी |
रन |
मैच |
सर्वाधिक स्कोर |
औसत |
स्ट्राइक रेट |
100s |
50s |
1 |
साई सुदर्शन |
759 |
15 |
108* |
54.21 |
156.17 |
1 |
6 |
2 |
सुर्यकुमार यादव |
717 |
16 |
73* |
65.18 |
167.91 |
0 |
5 |
3 |
शुभमन गिल |
650 |
15 |
93* |
50.00 |
155.87 |
0 |
6 |
4 |
मिचेल मार्श
|
627 |
13 |
117 |
48.23 |
163.70 |
1 |
6 |
5 |
विराट कोहली |
614 |
14 |
73* |
55.82 |
146.53 |
0 |
8 |