
3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर आईपीएल इतिहास में पहला खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ तीन साल बाद आईपीएल को एक नया चैंपियन मिला है।
इस पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने बल्ले के साथ साथ गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 25 विकेटों के साथ पर्पल कैप जीतने में कामयाब रहे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने 25 विकेटों के साथ IPL 2025 में अपने नाम की पर्पल कैप
आईपीएल में पर्पल कैप सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले स्टार गेंदबाज को दी जाती है। इसके अलावा इसके लिए कोई जरुरी शर्त नहीं है।आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के घातक गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 मैचों में 19.52 की औसत और 14.16 की स्ट्राइक रेट से 25 विकेट चटकाए है। अपने पूरे सीज़न में उन्होंने घातक गेंदबाजी कराते हुए एक बार चार से अधिक विकटे अपने नाम किए थे।
इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन जो 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आया था, जब गुजरात टाइटंस ने अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी। जीटी की जीत में उनके स्पेल का अहम योगदान रहा था। आईपीएल में पर्पल जीतने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाते हैं।
IPL 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:
क्र. सं |
खिलाड़ी |
विकेट |
मैच |
बेस्ट स्पेल |
औसत |
1 |
प्रसिद्ध कृष्णा |
25 |
15 |
4/41 |
19.52 |
2 |
नूर अहमद |
24 |
14 |
4/18 |
17.00 |
3 |
ट्रेंट बोल्ट |
22 |
16 |
4/26 |
23.50 |
4 |
जोश हेजलवुड
|
21 |
11 |
4/33 |
15.80 |
5 |
साई किशोर |
19 |
15 |
3/30 |
20.68 |