
Picture Credit: BCCI/WPL
बेंगलुरु में आगामी विमेंस प्रीमियर लीग 2025 सीजन से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजित किया गया। जिसमें 19 स्लॉट्स के लिए दूनियाभर के 124 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 91 भारतीय और 29 विदेशी शामिल थे। जिसमें गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार-चार खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल किया। जबकि यूपी वॉरियर्स को केवल तीन खिलाड़ियों को साइन किया।
इस मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत में गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में सिमरन शेख को खरीदा जबकि वेस्टइंडीज की डियांड्रा डोटिन को 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मुंबई इंडियंस 16 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज जी कमलिनी को 1.60 करोड़ रुपये में खरीदना रहा। इस आर्टिकल में हम WPL मिनी ऑक्शन के बाद पांचों टीमों के स्क्वॉड पर एक नजर डालेंगे।
मिनी ऑक्शन के बाद पांचों WPL टीमों के स्क्वॉड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीमः स्मृति मंधाना (कप्तान), सबिनेनी मेघना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, कनिका आहूजा, डैनी व्याट, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, राघवी बिस्ट, जागरवी पवार।
मुंबई इंडियंस टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायन, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलीता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, सैका इशाक, यस्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, अमरदीप कौर, एस. सजाना, कीर्तना, नादिन डी क्लर्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी।
दिल्ली कैपिटल्सः मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैपसी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, मारिजेन कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस, एन चरानी, निकी प्रसाद।
गुजरात जायंट्स टीमः बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, हारलीन देओल, लौरा वोलवार्ड, शबनम शकील, तनुजा कंवर, फोबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, भारती फुलमाली, सयाली सतघरे, डियांड्रा डोटिन, सिमरन शेख, डेनियल गिब्सन, प्रकाशिका नाइक।
यूपी वॉरियर्स टीमः एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सर्वानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकुर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना, चमारी अथपथु, उमा छेत्री, आरुषि गोयल, क्रांति गौड़, अलाना किंग।