
Courtesy: BCCI/WPL
Bowlers with Five-wicket haul in WPL history: 2023 से शुरु हुए विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का आगाज 14 फरवरी से हो चुका है। जारी WPL के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कीवी ऑलराउंडर एमेलिया केर ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 9.50 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाए। यह WPL में एमेलिया केर का पहला पांच विकेट हॉल है। इस आर्टिकल में हम WPL के इतिहास में लिए गए पांच विकेट हॉल पर एक नजर डालेंगे।
WPL में पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
6. एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 6/15 vs MI (2024)
एलिस पेरी ने 12 मार्च 2024 को WPLके दूसरे संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गे मुकाहले में चार ओवर के अपने स्पेल में 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके दम पर बेंगलुरु ने मैच में शानदार जीत दर्ज की थी।
5. मारिन कैप (दिल्ली कैपिटल्स)-5/15 vs GG (2023)
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ही 11 मार्च, 2023 गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम ने मारिजेन कैप ने WPL इतिहास का सबसे किफायती स्पेल कराते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स पर शानदार जीत हासिल की।
4. आशा शोभना (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)-5/22 vs UPW (2024)
विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में 24 फरवरी, 2024 यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की स्टार स्पिनर आशा शोभना 22 रन देकर 5 विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं, जिसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की यूपी वॉरियर्स पर जीत में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़े: विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में एकमात्र भारतीय गेंदबाज शामिल
3. किम गार्थ (गुजरात जायंट्स)-5/36 vs UPW
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले ही संस्करण में 5 मार्च, 2023 यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई के डी.वाई.पाटिल स्टेडियम खेले गए मुकाबले में गुजराज जायंट्स की स्पिनर किम गार्थ ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हालांकि बावजूद इसके गुजरात जायंट्स उस मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी।
2. तारा नॉरिस (दिल्ली कैपिटल्स)-5/29 vs RCB (2023)
5 मार्च, 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के मुकाबले में तारा नॉरिस ने WPL में पाँच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की।
1. एमेलिया केर (मुंबई इंंडियंस) 5/38 vs UPW (2025)
विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 16वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई की स्टार कीवी स्पिनर एमेलिया केर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिसके चलते मुंबई ने यूपी पर 6 विकेट से जीत दर्ज की।