
आज यानी 5 नवंबर को भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस स्पेशल मौके पर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट कोहली की अपने बच्चों के साथ एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसमें विराट कोहली को अपने बच्चों मस्ती करते नजर आ रहे हैं
अनुष्का ने शेयर की अकाय और वामिका के साथ विराट कोहली की तस्वीर
भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना 36वां जन्म दिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट कोहली की एक दिल को छूने वाली तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
जिसमें विराट कोहली अपने बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुष्का ने अकाय और वामिका के चेहरों पर दिल का इमोजी लगाकर उन्हें छूपा दिया है। खबर लिखे जाने तक अनुष्का की शेयर की गई इस प्यारी तस्वीर पर तकरीबन 40 लाख लाइक आ चुके हैं।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा अपने निजी जीवन को फैंस से दूर रखा है। इस कपल ने अब तक अपने दो बच्चों को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है। दोनों बच्चों की तस्वीर अभी तक मीडिया में नजर नहीं आई है।
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे। दोनों को 2021 में अपने पहले बच्चे वामिका जन्म दिया था। इसके बाद इस साल की शुरुआत में में यानी अकाय का जन्म हुआ। जिसके चलते विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की घरेलू सीरीज से नाम वापस ले लिया था।