mi won by 1 run to lift ipl 2017 title

आज से ठीक 8 बरस पहले आज ही के दिन यानी 21 मई 2017 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशलन स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2017 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत के साथ तीसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही मुबंई तीन बार आईपीएल खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।

मुंबई इंडियंस ने जीता आईपीएल 2017 का फाइनल मुकाबला 

मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद की धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि शुरुआत में लगा की रोहित शर्मा का यह फैसला गलत है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता गया। पिच और धीमी होती गई और बल्लेबाजी काफी मुश्किल हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने महज 8 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। हालांकि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या ने 38 गेंदों में 47 रनों की अहम पारी खेलकर मुबंई को इस मुश्किल पिच पर निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रनों के स्कोर तक पहुंचने में मदद की। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से जयदेव उनादकट, एडम जांपा और डेन क्रिस्टिन ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की शुरुआत निराशाजनक रही। मुंबई के घातक गेंदबाजों के सामने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। अजिंक्य रहाणे ने 38 गेंदों में 44 रनों की पारी और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मुश्किल पिच पर 50 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलकर राइजिंग पुणे को खिताब जीतने के करीब ला दिया। ऐसे में एक समय RPS को ट्रॉफी जीतने के लिए आखिरी दो ओवरों में 23 रनों की दरकार थी। लेकिन उस दौरान क्रीज पर मौजूद मनोज तिवारी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन में लपके गए।

उन्होंने 5 गेंदों में 7 रनों का योगदान दिया। वहीं आखिरी गेंद पर राइजिंग पुणे को खिताब जीतने के लिए चार रनों की जरुरत थी। सामने वॉशिंगटन सुंदर मौजूद थे। हालांकि सुंदर आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने में नाकाम रहे और दौड़कर महज 2 रन ही बना सके। जिसके चलते राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 1 रन से आईपीएल खिताब जीतने से चूक गई। वहीं इस 1 रन की इस रोमांचक जीत के साथ मुंबई इंडियंस तीसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। और ऐसा कारनामा करने वाली पहली आईपीएल टीम बनी।