
Picture Credit: X
समय रैना के शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India's Got Latent) के हालिया एपिसोड पर जमकर विवाद हो रहा है। उस एपिसोड में 'बीयर बाइसेप्स' यूट्यूब चैनल वाले रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने एक विवादित बयान देकर सुर्खियां बंटोरी है। इस शो में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट को विवादित सवाल करते हुए कहा कि ' क्या आप पेरेंट्स के साथ सेक्स अपने पेरेंट्स को हर दिन सेक्स करते हुए देखेंगे या उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म करने देंगें?" उनके इस सवाल पर इंटरनेट पर आग लग गई।
फैंस ने रणवीर इलाहबादिया को इसके लेकर जमकर फटकार ललाई। हालांकि इसके बाद रणवीर ने इसके लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया आकाउंट पर माफी मांग ली है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी रणवीर इलाहबादिया ने अपने पॉडकास्ट में क्रिकेटरों से भी इस तरह के अश्लील सवाल किए हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं पर एक नजर डालेंगे।
रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने पॉडकास्ट पर क्रिकेटरों से पूछे अश्लील सवाल
1. इशांत शर्मा से जहीर खान को गालियां देने से जुड़ा सवाल किया
जून 2023 में, रणवीर ने अपने शो में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा से एक वायरल मीम के बारे में पूछा। मीम में दावा किया गया है कि इशांत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2014 के टेस्ट मैच के दौरान जहीर खान को गाली दी थी। उस मैच के दौरान, ब्रेंडन मैकुलम पूरे मैदान में भारतीय गेंदबाजों को मार रहे थे।
हालांकि इस घटना के बारे में पूछे जाने पर इशांत ने तुरंत इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा "यह बात मैंने खुद से कही थी। लोग अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि मैं किससे बात कर रहा था। मैंने कभी किसी को कैच छोड़ने के लिए गाली नहीं दी, मजाक की तो बात ही छोड़िए। वे मेरे लिए गुरु की तरह हैं। मैं निराश था क्योंकि मैकुलम आराम से रन बना रहे थे और विकेट फ्लेट था।"