abhimanyu easwaran

मेजबान इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर अभिमन्यु ईश्वरन को एक बार फिर डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। जिसको लेकर भारतीय खिलाड़ी ईश्वरन के पिता का एक बयान सामने आया है। जिसमें वह बीसीसीआई को फटकार लगाते नजर आए हैं। 

अभिमन्यु ईश्वरन के पिता BCCI को लगाई फटकार 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुने गए अभिमन्यू ईश्वरन को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका अब तक नहीं मिला। उनके बाद तकरीबन 10 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भारत के लिए डेब्यू किया है। ऐसे में पांचवें टेस्ट में नहीं चुने के बाद ईश्वरन ने पिता ने बीसीसीई को जमकर फटकार लगाई है। 

घरेलू क्रिकेट में वर्षों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, अभिमन्यु ईश्वरन को अपने बहुप्रतीक्षित टेस्ट डेब्यू का इंतज़ार है। उनके पिता रंगनाथन ने इस देरी पर निराशा व्यक्त की और टीम चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रंगनाथन ने कहा "मैं अभिमन्यु को अपने टेस्ट डेब्यू के लिए कितने दिन इंतज़ार करना पड़ा है, इसकी गिनती नहीं कर रहा हूँ। मैं तो सालों की गिनती कर रहा हूँ; अब तीन साल हो गए हैं। एक खिलाड़ी का काम क्या होता है? रन बनाना। उसने वो कर दिखाया है।"

ये भी पढ़े: ओवल टेस्ट के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका, BCCI ने स्टार खिलाड़ी को किया टीम से बाहर

उन्होंने आगे कहा "मेरा बेटा टीम इंडिया में नहीं डेब्यू नहीं होने से छोड़ा तनाव में चला गया था। लगातार नजरअंदाज रहने के चलते वह थोड़ा उदास लग रहा था।" गौरतलब है कि ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिमन्यू ईश्रवरन को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। उनकी बजाय टीम मैनेजमेंट ने आखिरी मैच में एक बार फिर करुण नायर को मौका दिया।