
भारत-पाक तनाव के चलते बीसीसीआई ने 9 मई को एक सप्ताह के लिए आईपीएल 2025 को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते के बाद बीसीसीआई ने 17 मई से आईपीएल शुरु करने करने की घोषणा कर दी है। साथ ही बाकि मुकाबलों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में बाकि बचे मुकाबलों के लिए कई विदेशी खिलाड़ियों का आने पर संशय बना हुए हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क भी दिल्ली के बाकि मुकाबलों के लिए वापस भारत नहीं आएंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह मुस्तफिजुर रहमान का साइन कर लिया है।
DC ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान किया साइन
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजी जेक फ्रेजर मैकगर्क का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। इस सीजन जेक फ्रेजर मैकगर्क ने खेले गए छह मुकाबलों में महज 55 रन बनाए हैं। इस दौरान 38 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। हालांकि आईपीएल 2025 के एक सप्ताह के लिए सस्पेंड होने के बाद जेक फ्रेजर मैकगर्क वापस स्वदेश लौट गए हैं। साथ ही मैकगर्क ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बाकि मुकाबलों के लिए भारत वापसी के लिए इनकार कर दिया है। दिल्ली ने मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ की मोटी कीमत में इनको खरीदा था।
Jake Fraser-McGurk won't rejoin Delhi Capitals for reminder of IPL 2025. (Espncricinfo). pic.twitter.com/7IdmkSg3K2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 14, 2025
ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के घातक गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह आईपीएल 2025 के बाकि मैचों के लिए साइन किया है।मुस्तफिजुर रहमान ने अब तक 57 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 61 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 106 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 132 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज को 6 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में शामिल किया है।
प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है दिल्ली कैपिटल्स
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इस सीजन 11 मुकाबले खेले हैं। जिनमें 13 अंकों के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स को तीन मैच ओर खेलने है। ऐसे में तीनों मैच जीतकर दिल्ली प्लेऑफ का टिकट कटवा सकती है।