
Picture Credit: BCCI/IPL
SA20 के चौथे सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन आज यानी 9 सितंबर से शुरु हो चुका है। जिसमें एडेन मराक्रम, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, जेम्स एंडरसन और शाकिब अल हसन सहित कई प्रमुख खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हुए हैं। आगामी सीजन से पहले हो रहे इस मेगा ऑक्शन में शामिल 114 में से कुल 84 खिलाड़ियों के बिकने की उम्मीद है। इस मेगा ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने इतिहास रचते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है।
डेवाल्ड ब्रेविस बने SA20 इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करके सुर्खिया बटोरने वाले साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने जारी SA20 मेगा ऑक्शन में इतिहास रचते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह इस मेगा ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।
उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रूपयों में 8.31 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ राशि में बिके हैं। इसके साथ वह SA20 इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। उनके लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबार्ग ने बोली लगाना शुरु किया था। हालांकि आखिरी में प्रिटोरिया को सफलता मिली है।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के ही युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स SA20 इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे। उनको पिछले सीजन में 9.2 मिलियन डॉलर में सनराइजर्स ईस्टर्न केप में अपनी टीम में शामिल किया था।
आईपीएल 2025 में दिखा चुके दम
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 सीज़न के मध्य में डेवाल्ड ब्रेविस को इंजरी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया था, और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 180 की स्ट्राइक रेट के साथ छह मैचों में 225 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी है। बावजूद इसके चेन्नई सुपर किंग्स टॉप 4 में जगह बनाने में नाकाम रही।