
भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर को होने वाली है। जिसमें भारत समेंत आठ टीमें खिताब के लिए एक दूसरे को टक्कर देती नजर आएगी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम अपने मुकाबले हाईब्रिड मॉडल के तहत भारत की जगह श्रीलंका में खेलेगी। इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ करेगी।
जानिए कब होगा भारत-पाक महामुकाबला
भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आगाज सितंबर के आखिर में होने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट में भारत अपने सफर का आगाज 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला महा मुकाबला जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है वह 5 अक्टूबर को श्रीलंका के कोलंबों में खेला जाएगा।
प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें कि भारत ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 11 मुकाबलों में एक तरफा जीत दर्ज करते हुए अपना अजय रिकॉर्ड जारी रखा है।
भारत-पाक तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारत में खेलने से किया इनकार
गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले पाकिस्तान की जगह दुबई में खेले थे। हालांकि इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाव में हुए आतंकी हमले के बाद से तनाव और बढ़ गया। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार करते हुए अपने सभी मुकाबले हाईब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेलने का फैसला किया है।
भारत के मैचों का शेड्यूल:
भारत बनाम श्रीलंका | 30 सितंबर | बेंगलुरु |
भारत बनाम पाकिस्तान | 05 अक्टूबर | कोलंबो |
भारत बनाम साउथ अफ्रीका | 09 अक्टूबर | विशाखापट्टनम |
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | 12 अक्टूबर | विशाखापट्टनम |
भारत बनाम इंग्लैंड | 19 अक्टूबर | इंदौर |
भारत बनाम न्यूजीलैंड | 23 अक्टूबर | गुवाहाटी |
भारत बनाम बांग्लादेश | 26 अक्टूबर | बेंगलुरु |