delhi capitals in ipl 2025

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करने वाली है। इस बीच आईपीएल के 18वें संस्करण से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान अक्षर पटेल को सौंप दी है। फ्रेंचाईजी ने मेगा ऑक्शन से पहले अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन कर मजबूत टीम तैयार की थी। इस आर्टिकल में हम दिल्ली कैपिटल्स की आगामी सीजन में सबसे मजबूत प्लेइंग इेलवन पर एक नजर डालेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन 

सलामी बल्लेबाजः केएल राहुल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क

kl rahul and jake fraser mcgurk

जेक फ्रेजर-मैकगर्क पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाकेदार बल्लेबाज साबित हुए। इस बार भी टीम को उनसे वैसी ही तेज तरार्र शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं इस सीजन में केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज उनका साथ देते नजर आएंगे।

मध्यक्रम बल्लेबाज: अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा

abhishek porel tristan stubbs donovan ferreira

अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरे नंबर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। वहीं  चौथे और पांचवें नंबर पर, डीसी के पास ट्रिस्टन स्टब्स और डोनोवन फरेरा जैसे आक्रामक खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। ऐसे में दिल्ली का मध्यक्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। 

नीचले क्रम के बल्लेबाज: आशुतोष शर्मा और अक्षर पटेल

ashutosh sharma and axar patel

दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं दिल्ली के कप्तान और ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी बल्ले और गेंद के साथ दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंंगे।

गेंदबाजः मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

mitchell starc kuldeep yadav t natarajan mukesh kumar

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर मजबूत गेंदबाजी यूनिट तैयार की है। सभी गेंदबाजों के पास लीग में शानदार अनुभव है। स्टार्क एक नई गेंद से शुरुआत करेंगे। वहीं मुकेश कुमार और टी. नटराजन के रूप में महान डेथ गेंदबाज हैं। कुलदीप और अक्षर बीच के ओवरों में टीम को सफलताएं दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।