nat sciver brunt becomes first batter to cross 1 000 run mark in wpl history

Courtesy: BCCI/WPL

वूमन प्रीमियर लीग यानी WPL 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस बीच बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की मध्यक्रम बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रचते हुए बड़ा करानामा कर दिया है। नैट साइवर-ब्रंट WPL के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई है। 

नैट साइवर-ब्रंट WPL इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर 

इंग्लिश ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट 15 मार्च को वूमन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। ऑलराउंडर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल में शिखा पांडे के खिलाफ तीन रन बनाने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। इंग्लिश ऑलराउंडर ने पहले दो सत्रों में सिर्फ 504 रन बनाए थे और 2024 के निराशाजनक अभियान के बाद 2025 में एंट्री की थी, लेकिन इस सीजन में नैट का बल्ला आग उगल रहा है। नैट ने WPL 2025 के सीज़न में 70.42 की औसत से 496 रन बनाए हैं।

इस सत्र से पहले, 1000 डब्ल्यूपीएल रनों की लिस्ट में मेग लैनिंग और एलिस पेरी की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के बीच थी, हालांकि दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग अभी रेस में बनी हुई है। लैनिंग ने अब तक खेले गए 27 मैचों में 939 रन बना लिए है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एलिस पैरी 972 रनों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। हालांकि आरसीबी के टॉप चार से बाहर होने के चलते पैरी बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चुकी गई। इस लिस्ट में शैफाली वर्मा 861 रनों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। उनके बाद हरमनप्रीत कौर 785 रनों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। 

डब्ल्यूपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर 1000 *-नेट साइवर-ब्रंट 972-एलिस पेरी 939-मेग लैनिंग 861-शेफाली वर्मा 785-हरमनप्रीत कौर