
भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी का कार और बाइकों के प्रति प्यार जग जाहिर है। धोनी के रांची स्थित घर पर मौजूद गैराज में खड़ी कारों और बाइक की संख्या देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। उनके कार कलेक्शन में महंगी पॉर्च से लेकर रोल्स रॉयल्स तक शामिल है। इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह 1980 मॉडल अपनी पसंदीदा रोल्स रॉयल्स लेकर रांची की सड़कों पर नजर आ रहे हैं।
रांची की सड़क पर रोल्स रॉयल्स चलाते नजर आए एमएस धोनी
भारत की तीन आईसीसी खिताब जीताने वाले एमएस धोनी को विंटेज कार और बाइक का कलेक्शन करने का शौक है। रांची स्थित उनका घर पर मौजूद गैराज में 60-70 कार समेंत कई बाइक है। ऐसे में माही अक्सर रांची की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं।
इस बीच हाल ही में एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें माही रांची की सड़कों पर रोल्स रॉयल्स घुमाते नजर आए हैं। इस दौरान फैंस उनके घर के बाहर बेसब्री से इंतजार करते नजर आए थे। जैसे ही धोनी नीली कार में बनियान पहने बाहर आए फैंस उनकी तस्वीर लेते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni की बड़े पर्दे पर एंट्री, आर माधवन के साथ एक्शन करते नजर आए माही
'द चेज' में आर माधवन के साथ एक्शन करते नजर आएंगे एमएस धोनी
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने आने वाली फिल्म का टीजर शेयर किया है। आदित्य धर की डायरेक्टर वाली 'द चेज' में एमएस धोनी माधवन के साथ सन ग्लासेस पहने और हाथों में गन लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।