
Picture Credit: X
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 22 मई से खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप ने 166 गेंदों का सामना करते हुए 171 रन बनाए। उनके अलावा इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने भी शतकीय पारियां खेली। ऐसे में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 565 रन बनाकर घोषित की। इस शतकीय पारी के साथ ओली पोप ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
ओली पोप ने शतकीय पारी खेलकर अपने नाम की अनोखी उपलब्धि
जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज 166 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 2 छक्कों की मदद से 171 रन बनाते हुए इतिहास रच दिया है। यह पोप के करियर का आठवां शतक था। इस शतकीय पारी के साथ पोप सभी आठ शतक आठ अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 55 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें आठ शतक के साथ साथ 15 अर्धशतकीय पारियां की मदद से 3301 रन बनाए हैं।
2018 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले पोप ने जनवरी 2020 में पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने करियर का पहला शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारियां खेली। ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा करते हुए अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
मैच की बात करें तो इंग्लैंड के 566 रनों के लक्ष्य के खिलाफ जिम्बाब्वे ने लंच तक 16 ओवरों में 16 ओवरों में 73 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।
ओली पोप के टेस्ट शतक:
पारियां | खिलाफ | साल |
135* | दक्षिण अफ़्रीका | 2020 |
145 | न्यूज़ीलैंड | 2022 |
108 | पाकिस्तान | 2022 |
205 | आयरलैंड | 2023 |
196 | भारत | 2024 |
121 | वेस्ट इंडीज | 2024 |
154 | श्रीलंका | 2024 |
171 | ज़िम्बाब्वे | 2025 |