kagiso rabada 1

आज से ठीक 30 बरस पहले आज ही के दिन यानी 25 मई 1995 को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का जन्म जोहान्सबर्ग में एमफो रबाडा और फ्लोरेंस रबाडा के घर हुआ था। उन्होंने दिसंबर 2013 में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) प्रांतीय एक दिवसीय प्रतियोगिता में गौतेंग के लिए अपनी शुरुआत के साथ क्रिकेट करियर का आगाज किया। घरेलू सर्किट में उनके अनुशासित प्रदर्शन ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका की टी20आई टीम में जगह दिलाई, जिसने तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20आई) मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया में दो मैच खेलते हुए, उन्होंने 8.66 की इकॉनमी से केवल एक विकेट लिया। सात महीने बाद, उन्हें मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू करने का मौका मिला।

भारत के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन 

2015 में, दक्षिण अफ्रीका ने एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम को 3-2 से हराकर भारत में अपनी पहली वनडे श्रृंखला जीत दर्ज की उन्होंने पांच मैचों में 5.12 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए और अपने सीनियर गेंदबाज डेल स्टेन के साथ सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। नवंबर 2015 में, उन्होंने मोहाली में भारत के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में भी पदार्पण किया।

2014 से 2025 तक 11 साल तक साउथ अफ्रीक टीम के लिए उन्होंने अब तक सभी फॉर्मेट में खेले गए 241 मैचों में 566 विकेट लिए हैं। इन आंकड़ों को साथ रबाड़ा दक्षिण अफ्रीका के लिए छठे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

कैसा रहा रबाड़ा का आईपीएल करियर 

2017 में, रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रवेश किया। इस बारस दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें इस सीज़न के लिए साइन दिया था। अपने डेब्यू सीजन में, उन्होंने 8.81 की इकॉनमी से छह मैचों में छह विकेट लिए। उन्होंने 2021 तक कैपिटल्स के लिए इस दौरान, उन्होंने 8.21 की इकॉनमी से 50 खेलों में 76 विकेट लिए। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया, जब वे शानदार पर्पल कैप विजेता बने। फाइनल तक दिल्ली को ले जाने में अपना अहम योगदान देते हुए रबाडा ने 8.34 की इकॉनमी से 17 मैचों में 30 विकेट लिए। वर्तमान में, वह 2022 चैंपियन गुजरात टाइटन्स (जीटी) के मुख्य गेंदबाज हैं।