
Credit: SA20 League
SA20 2026 से पहले कल यानी 9 सितंबर को आक्शन का आयोजन हो चुका है। जिसमें कई रिकॉर्ड्स देखने को मिले। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को सौरव गांगुली की टीम प्रीटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड यानी करीब 8.3 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीद कर सभी को हैरान कर दिया।
इस रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी के चलते डेवाल्ड ब्रेविस SA20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा दो बार के चैंपियन कप्तान एडेन मारकर्म को उनकी आईपीएल फ्रेंचाईजी की टीम ने ही 14 मिलियन रैंड में खरीदा है। इस ऑक्शन के बाद सभी छह फ्रेंचाईजियों ने 84 स्लॉट के लिए खिलाड़ी खरीद लिए हैं। इस आर्टिकल में हम ऑक्शन के बाद सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड पर एक नजर डालेंगे।
SA20 ऑक्शन के बाद सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड
MI केप टाउनः ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान, रयान रिकलटन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, निकोलस पूरन, रासी वैन डेर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, ट्रिस्टन ल्यूस, जेसन स्मिथ, टॉम मूर्स, डेन पीट, टियान वैन वुरेन, डैन लातेगन, तबरेज शम्सी, करीम जनत, जैक्स स्नाइमैन।
सनराइजर्स ईस्टर्न केपः ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉनी बेयरस्टो, ए. एम. गज़नफर, एडम मिल्ने, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रेटज़के, एनरिक नॉर्टजे, सेनुरान मुथुसामी, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला, मिशेल वैन ब्युरेन, जॉर्डन हर्मन, बेयर्स स्वानपोएल, जेम्स कोल्स, क्रिस वुड, लुईस ग्रेगरी, सीजे किंग, जेपी किंग।
जोबर्ग सुपर किंग्सः फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फेरेरा, जेम्स विंस, अकील हुसैन, रिचर्ड ग्लीसन, वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, प्रेनेलेन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, स्टीव स्टॉक, जांको स्मिट, नील टिमर्स, शुभम रंजने, ब्रैंडन किंग, रिली रोसोउ, रिवाल्डो मूनसामी, इमरान ताहिर, रीस टॉपले।
प्रिटोरिया कैपिटल्सः आंद्रे रसेल, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, डेवाल्ड ब्रेविस, लिजाद विलियम्स, क्रेग ओवरटन, साकिब महमूद, कोडी यूसुफ, कॉनर एस्टरहुइजेन, ब्राइस पार्सन्स, गिडियोन पीटर्स, जुनैद दाऊद, विल स्मीड, मीका-ईल प्रिंस, बयांडा मजोला, विहान लुब्बे, सिबोनेलो मखान्या।
पार्ल रॉयल्सः लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेविड मिलर, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हर्मन, सिकंदर रजा, मुजीब-उर-रहमान, ओटनील बार्टमैन, गुडाकेश मोती, डेलानो पोटगिएटर, काइल वेरिन, कीगन लायन-कैच, आसा ट्राइब, हार्डस विल्जोन, जैकन जोहान्स बैसन, डैन लॉरेंस, एशान मलिंगा, एनकोबानी मोकोना, विशेन हलाम्बगे, नकाबा पीटर।
डरबन सुपर जायंट्सः नूर अहमद, हेनरिक क्लासेन, सुनील नरेन, जोस बटलर, क्वेना माफाका, एडेन मार्करम, डेवोन कॉनवे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, डेविड बेडिंगम, मार्क्स एकरमैन, ईथन बॉश, एंडिल सिमेलेन, टोनी डी ज़ोरज़ी, दयान गैलीम, ताइजुल इस्लाम, इवान जोन्स, गिसबर्ट वेगे, डेविड विसे, डेरिन डुपाविलन।