shubman gill 1

Credit: BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में जारी टेस्ट मुकाबले में भारतीय युवा कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। इंडिया की दूसरी पारी में अपना 85वां रन बनाते ही गिल एक सीरीज सें 700 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इस सीरीज में गिल के बल्ले से दो शतकीय पारी और एक दोहरी शतकीय पारी अब तक आ चुकी है। 

शुभमन गिल के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि 

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय युवा कप्तान शुभमन गिल मैच के पांचवें दिन अपनी पारी का 85वां रन पूरा करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली है। गिल एक सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

गिल के अलावा इस लिस्ट में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और यशस्वी जायसवाल शामिल है। हालांकि बतौर कप्तान यह कारनामा करने वाले गिल पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी भारतीय कप्तान यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका। गिल ने अब तक खेले गए चार मुकाबलों की चार शतक जड़ गए हैं। 

ये भी पढ़े: 'उन्होंने जब डेब्यू किया तब में पैदा...' सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचते हुए वायरल हुआ जो रूट का 11 साल पुराना ट्वीट

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन

774 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971 (विदेश में)

732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू)

712 - यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (घरेलू)

701* - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)*

बने यह कारनामा करने वाले पहले एशियन क्रिकेटर 

इसके साथ ही भारतीय युवा कप्तान इंग्लैंड में एक सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले एशियन क्रिकेटर बनने का कारनामा भी कर चुके हैं। उनके अलावा अभी तक कोई बल्लेबाज ऐसा कारनामा नहीं कर सका है। 

मैच का हाल

मैच की बात करें तो ओल्ड ट्रैफर्ड मुकाबला जीतने के लिए महज 7 विकेटों की दरकार है। वहीं भारत को मैच ड्रॉ कराने के लिए अभी तक तीनों सेशन बल्लेबाजी करने की जरूरत है। हालांकि खबर लिखें जाने तक भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 90 और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।