
Courtesy: X
भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली आगामी SA20 सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच बन गए हैं। वह इस लीग के चौथे सीजन में जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे। सौवर गांगुली इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक सलाहकार और फिर टीम डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
सौरव गांगुली को SA20 के अगले सीजन से पहले मिली नई जिम्मेदारी
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 24 अगस्त को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सौरव गांगुली को नया कोच बनाए जाने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा "प्रिंस कैपिटल्स के शिविर में एक शाही स्वभाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है! हम सौरव गांगुली को अपने नए हेड कोच के रूप में घोषित करने के लिए उत्साहित हैं, "
गांगुली को यह भूमिका पूर्व हेड कोच जोनाथन ट्रॉट के हेड कोच के रूप में हटने के बाद दी गई है। फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रॉट के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा "जोनाथन ट्रॉट, आपके नेतृत्व और टीम के प्रति अटूट समर्पण के लिए हमेशा आभारी रहें। आपके अगले सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। एक बार कैपिटल्स, हमेशा एक कैपिटल्स! "
ऐसा रहा सौरव गांगुली का कोचिंग सफर
2012 में IPL से अपनी रिटायरमेंट के साथ क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, गांगुली ने 2015 से अक्टूबर 2019 तक बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्हें मार्च 2019 में दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया था और फिर अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
पूर्व कप्तान ने अक्टूबर 2022 तक अध्यक्ष की भूमिका निभाई। इसके बाद वह 2023 में अपनी टीम के निदेशक के रूप में कैपिटल्स में लौट आए। डीसी के सह-मालिक जेएसडब्ल्यू और जीएमआर समूहों के बीच एक समझौते के बाद गांगुली को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स में क्रिकेट का प्रमुख नामित किया गया था। उन्हें महिला फ्रेंचाइजी और प्रिटोरिया कैपिटल्स की देखरेख करने का काम सौंपा गया था।
बता दें कि SA20 का चौथा सीजन 25 दिसंबर को शुरू होगा। आगामी सत्र के लिए प्लेऑफ़ के स्थानों की घोषणा हाल ही में की गई थी। प्लेऑफ़ डरबन, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में होंगे, जबकि फाइनल न्यूलैंड्स में होगा। डरबन का किंग्समीड स्टेडियम पहली बार प्लेऑफ़ मैच की मेजबानी करेगा, जिसमें क्वालीफायर 1 21 जनवरी को खेला जाएगा। सेंचुरियन 22 जनवरी को को एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा, जबकि वांडरर्स 23 जनवरी को क्वालीफायर 2 की मेजबानी करेगा। वहीं फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा।