
कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट में जीत के लिए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की कमजोर बल्लेबाजी एक बार फिर स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। कप्तान रोहित शर्मा के 13 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटने के बाद शुभमन गिल 1 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। गिल जिस तरीके से बोल्ड हुए उसपर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने उनकी जमकर आलोचना की।
गिल के अजीबोगरीब तरीके से आउट होने पर भड़के सुनील गावस्कर
दरअसल 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैट हेनरी की गेंद पर एक पुल शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट जल्दी गंवा बैठे। इसके बाद पहली पारी में भारतीय पारी के संकटमोचक रहे शुभमन गिल क्रीज पर आए। हालांकि इस दौरान गिल, एजाज पटेल की एक सीधी गेंद पर अजीबोगरीब तरीके से आउट होकर पवेलियन लौट गए।
दरअसल गिल ने गेंद के दूर स्पिन करने की उम्मीद करते गेंद को बिना शॉट खेले जाने दिया। वहीं गेंद बाहर की ओर जाने की बजाए सीधे स्टंप से जा ठकराई। इसके बाद महज एक रन के स्कोर पर आउट होकर गिल पवेलियन की ओर लौट गए। गिल के आउट होने के बाद भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, जो गिल के आउट होने के दौरान कमेंट्री में मौजूद थे। इस दौरान गावस्कर, शुभमन गिल के स्पिन गेंदबाज की गेंद को इस तरीके से छोड़ने पर गुस्सा जाहिर करते नजर आए।
गावस्कर ने कहा, "हमने कितनी बार गिल इस तरीके से गेंद छोड़ते हुए और आउट होते देखा है। स्पिनरों से लेकर तेज गेंदबाजों के सामने वह यह करते नजर आते हैं।" गावस्कर ने आगे कहा "किस गेंद को छोड़ना है, किस गेंद को खेलना है, इस पर उन्हें काम करना होगा।"
गौरतलब है कि गिल के 18 रनों पर आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाती नजर आई। और 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 121 रनों पर सिमट गई।