
कुछ दिनों के बाद साल 2024 का समापन होने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साल काफी मिला जुला रहा है। जैसे इस साल जून 2024 में कैरेबियन सरजमी पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने खिताब जीतकर वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार पर थोड़ा मरहम जड़ने का काम किया। हालांकि उस खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम को पहले श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। बाद में घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले इंग्लैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इस आर्टिकल में हम इस साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की एक लिस्ट पर नजर डालेंगे।
2024 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप पांच खिलाड़ी
5. रहमानुल्लाह गुरबाज - 33 छक्के
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का प्रदर्शन साल 2024 में शानदार रहा है। इस साल वह आईपीएल की चैंपियन टीम केकेआर के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि गुरबाज ने इस साल यानी 2024 में खेले गए 33 इंटरनेशनल मुकाबलों में 33 छक्के जड़ते हुए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर काबिज है।
4. बाबर हयात - 50 छक्के
इस लिस्ट में हांगकांग के धमाकेदार बल्लेबाज बाबर हयात 27 इंटरनेशनल मुकाबलों में 50 छक्कों के साथ चौथे पायनदा पर काबिज है।
3. यशस्वी जायसवाल - 51 छक्के
भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। इस साल यशस्वी जायसवाल सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज है। जायसवाल ने 22 मुकाबलों में 51 छक्के मारे हैं।
2. ट्रेविस हेड - 52 छक्के
ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर अपना नाम दर्ज करवाया है। हेड ने 2024 में खेले गए मुकाबलों में अब तक 52 छक्के जड़े हैं।
1. मुहम्मद वसीम - 61 छक्के
संयुक्त अबर अमीरात के सलामी बल्लेबाज मुहम्मद वसीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस साल सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप किया है। वसीम ने इस बरस खेले गए 36 मैचों में 61 छक्के जड़े हैं।