अजंता मेंडिस बनाम जिम्बाब्वे - 2012 

ajantha mendis vs zimbabwe 2012 sportstiger

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 182 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत निराशाजनक रही। रही कसर श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अंजता मेंडिस ने अपने शानदार स्पैल में 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस दौरान मेंडिस ने 20 डॉट बॉल करवाई।