
इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टीम को पांच मैचों टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से करारी शिकस्त के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को काफी ओलचनाओं का सामना करना पड़ा। जहां तक की कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमके तक देते नजर आए।
हालांकि भारत ने जोरदार वापसी करते हुए बर्मिंघम टेस्ट में 336 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में गंभीर के कार्यकाल में टीम के प्रदर्शन को बढ़िया बताते हुए उनकी तारीफ करते नजर आए।
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे योगराज सिंह
अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बनाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह इस बार गौतम गंभीर को सपोर्ट करते नजर आए हैं। दरअसल बर्मिंघम टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ की।
दरअसल लीड्स में मिली हार के बाद भारतीय हेड कोच को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए बर्मिंघम में जीत दर्ज की। इस जीत के बाद योगराज सिंह ने गंभीर की आलोचना करने वालों का निशाना बनाते हुए गंभीर की जमकर तारीफ की।
उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत के दौरान कहा "आपने देखा होगा कि भारतीय खिलाड़ी अब अच्छा खेल रहे हैं और लगातार बेहतर हो रहे हैं। खिलाड़ियों को कभी गाली नहीं देनी चाहिए या यह नहीं कहना चाहिए कि इसे टीम से निकालो, यह क्यों लिया गया, यह लायक नहीं है। खिलाड़ियों के लिए इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा "गौतम गंभीर के बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए। वो बहुत अच्छा कर रहे हैं। युवराज सिंह, गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ जैसे लोग आज भी भारतीय क्रिकेट को कुछ वापस देने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।अगर हमारे खिलाड़ी सीरीज हार भी जाएं, तब भी हमें यह लिखना चाहिए कि बच्चों ने अच्छा खेला। कोई बात नहीं दोस्त, जीत-हार चलती रहती है। लेकिन हार बर्दाश्त नहीं कर पाते, तो फिर समझाओ। अगर जीत गए तो कुछ कहने की जरूरत नहीं होती-बात इतनी सी है।"
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।