3. 2024 भारत बनाम न्यूजीलैंड - 46 रन
टेस्ट में भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर और अपने घरेलू मैदान पर अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज करवाया है। अक्टूबर, 2024 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत 31.2 ओवर में सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गया था। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 (49) रन बनाए।